{"_id":"69bdbca440228f9e2f0baca8","slug":"electricity-supply-for-7000-consumers-remained-disrupted-for-seven-hours-hathras-news-c-64-1-sali1007-102791-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सात घंटे ठप रही सात हजार उपभोक्ताओं की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सात घंटे ठप रही सात हजार उपभोक्ताओं की बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के करीब सात हजार उपभोक्ताओं के यहां शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे से दोपहर ढाई बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही। यह व्यवधान मुरसान के विद्युत उपकेंद्र के लिए हाथरस के ओढ़पुरा बिजलीघर से जाने वाली लाइन पर पेड़ टूटकर गिरने के कारण आया।
इस कारण कस्बा मुरसान के अलावा क्षेत्र के गांव फरसोटी, फुसकरा, बिचपुरी, रायक, नगला गोपी, कमालपुर, बगुली, तूरी, नवीपुरी, टिमरली, नगला शीशम, दयालपुर, ताजपुर सहित कई गांवों के सात हजार उपभोक्ताओं की बिजली सात घंटे ठप रही। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विद्युत कर्मियों ने मुरसान विद्युत उपकेंद्र से ओढ़पुरा तक पेट्रोलिंग की, तब उन्हें इस ब्रेक डाउन का पता चला। कर्मचारियों ने तत्काल डाली को काटकर हटाया और विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। जेई प्रवेश कुमार का कहना है कि गांव हतीसा के पास पेड़ टूटने से 33 केवी की लाइन में ब्रेकडाउन हुआ था। इसे ठीक कर दिया गया है।
Trending Videos