हिसाब बाकी है: चांदी लेन-देन को लेकर घर के बाहर से की फायरिंग, जान से मारने की दी धमकी, सीसीटीवी में आरोपी कैद
दो युवक रात में मुबारक के घर पहुंचे। दोनों ने उससे चांदी के लेन-देन का हिसाब बाकी होने की बात कही। मुबारक ने कहा कि उसकी ओर कोई हिसाब बाकी नहीं है। इस बात को लेकर दोनों युवक नाराज हो गए। उन्होंने मुबारक के साथ गाली-गलौज की। मुबारक ने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया। गुस्साए दोनों युवकों ने घर के बाहर फायरिंग कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद कोतवाली अंतर्गत बिसावर गांव में घर के बाहर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित मुबारक ने इस संबंध में कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों हमलावर युवक कैद हो गए हैं।
मुबारक ने अपनी शिकायत में बताया कि 9 जुलाई रात करीब 9:30 बजे दो युवक उसके घर पहुंचे। दोनों ने उससे चांदी के लेन-देन का हिसाब बाकी होने की बात कही। मुबारक ने कहा कि उसकी ओर कोई हिसाब बाकी नहीं है। इस बात को लेकर दोनों युवक नाराज हो गए। उन्होंने मुबारक के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद मुबारक ने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया।
गुस्साए युवकों ने की फायरिंग
शिकायत के अनुसार, दरवाजा बंद करने के बाद दोनों युवकों ने घर के बाहर फायरिंग की। उन्होंने मुबारक को जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से मुबारक के परिवार में दहशत का माहौल बन गया। पूरी घटना एक वीडियो में कैद हो गई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।-विजय कुमार, थाना प्रभारी