फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Last rites performed under tarpaulin at the crematorium

UP: हाथरस से सामने आई अव्यवस्थाओं की अमानवीय तस्वीर, श्मशान घाट में तिरपाल के नीचे जलानी पड़ीं दो चिताएं

Fri, 10 Jul 2026 12:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 10 Jul 2026 12:34 PM IST
सार

बारिश में चिता की अग्नि ठंडी न पड़ जाए, इस डर से बेबस परिजनों और ग्रामीणों ने आपस में चंदा लगाकर जैसे-तैसे तिरपाल का इंतजाम किया। एक तरफ अपनों के जाने का गम और दूसरी तरफ बहते पानी के बीच तिरपाल को हाथों से थामे लोग खड़े थे। 

विज्ञापन
Last rites performed under tarpaulin at the crematorium
गांव सोखना में तिरपाल की आड़ में जलती चिता - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 16 के गांव सोखना में बृहस्पतिवार को जो हुआ, उसने न केवल प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल दी, बल्कि हर संवेदनशील इंसान के दिल को झकझोर कर रख दिया। यहां श्मशान घाट में छत न होने की वजह से दो शवों का अंतिम संस्कार तिरपाल तानकर कराना पड़ा।

विज्ञापन


वार्ड 16 में दो महिलाओं के निधन से परिवारों में मातम पसरा था। रोते-बिलखते परिजन जब अंतिम संस्कार के लिए सोखना स्थित श्मशान घाट पहुंचे, तो वहां बदहाली उनका इंतजार कर रही थी। लगातार बारिश हो रही थी और नीचे जमीन पर न तो सिर छिपाने को कोई पक्की छत थी और न ही खड़े होने की सुथरी जगह। बारिश में चिता की अग्नि ठंडी न पड़ जाए, इस डर से बेबस परिजनों और ग्रामीणों ने आपस में चंदा लगाकर जैसे-तैसे तिरपाल का इंतजाम किया।
विज्ञापन


एक तरफ अपनों के जाने का गम और दूसरी तरफ बहते पानी के बीच तिरपाल को हाथों से थामे लोग खड़े थे। इस दृश्य ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखों को नम कर दिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे कई से एक सर्वसुविधायुक्त और आधुनिक श्मशान घाट की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों और अफसरों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। यह क्षेत्र ग्रामीण है तथा अब नए विस्तारित क्षेत्र में पालिका में शामिल हुआ है। बोर्ड में प्रस्ताव आता है तो उसके पास होने के बाद विकास कार्य कराया जाएगा।-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed