{"_id":"69bbb5bdcdc591596b037e7a","slug":"hathras-girl-nandani-sharma-passed-the-madhya-pradesh-judicial-services-exam-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MPJS: हाथरस की बेटी नंदिनी शर्मा ने पास की मध्यप्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा, मिली 38वीं रैंक, ऐसे की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MPJS: हाथरस की बेटी नंदिनी शर्मा ने पास की मध्यप्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा, मिली 38वीं रैंक, ऐसे की तैयारी
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार
नंदिनी शर्मा का शैक्षिक सफर भी बेहद उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने कक्षा 12 तक की पढ़ाई अलवर पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद अमेटी नोएडा से 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप पर पांच वर्षीय बीए एलएलबी किया तथा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर से एलएलएम की डिग्री प्राप्त की।
नंदिनी शर्मा अपने परिजनों के साथ
- फोटो : स्वयं
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस जनपद की प्रतिभाशाली बेटी नंदिनी शर्मा ने मध्यप्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 38वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया है।
Trending Videos
नंदिनी शर्मा बताती हैं कि उन्हें जज बनने की प्रेरणा बचपन से ही अपनी दादी स्वर्गीय रामा देवी से मिली, जो हाथरस के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में हिन्दी की प्रवक्ता थीं। दादी का सपना था कि नन्दनी एक दिन जज बने, जिसे उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प से साकार कर दिखाया। उनके नाना राम प्रकाश शर्मा भी हाथरस के प्रतिष्ठित नागरिक रहे हैं। नंदिनी शर्मा अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास को देती हैं। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए स्पष्ट लक्ष्य और एकाग्रता बेहद जरूरी है। कोई प्लान बी न रखें, अपने लक्ष्य पर पूरी तरह फोकस करें और उसी दिशा में मेहनत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
जज बनने के बाद नंदिनी शर्मा के पहली बार हाथरस आगमन पर उनके परिजनों मामा प्रमोद शर्मा, अनिल शर्मा, योगेन्द्र शर्मा एवं सीपूजी महाराज ने भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर उन्हें बधाइयों और शुभकामनाओं से नवाजा गया। नंदिनी शर्मा का शैक्षिक सफर भी बेहद उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने कक्षा 12 तक की पढ़ाई अलवर पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद अमेटी नोएडा से 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप पर पांच वर्षीय बीए एलएलबी किया तथा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर से एलएलएम की डिग्री प्राप्त की।
नवम्बर 2025 में दी गई मध्यप्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह सफलता अर्जित की। उनकी माता मंजू शर्मा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अलवर से सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं, जबकि पिता अजय शर्मा एक सफल व्यवसायी हैं। उनकी बड़ी बहन दिव्यांशा शर्मा एमटेक कर चुकी हैं और वर्तमान में अमेरिकन एक्सप्रेस में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनके जीजाजी भारतीय सेना में मेजर हैं।
बधाई देने वालों में पूर्व पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, हरिशंकर माहौर, डॉ. विकास शर्मा, शुभम पंडित, डॉ. राजू गावर, लक्ष्मी नारायण शर्मा एडवोकेट, डीके पचौरी एडवोकेट, ओमकार सिंह, नन्नूमल वार्ष्णेय, अतुल आंधीवाल, राकेश बल्लभ वशिष्ठ, नरेन्द्र तिवारी, पुष्पेन्द्र शर्मा, दिनेश बंसल आदि मौजूद रहे।