{"_id":"6a56a479a7b162339907ebef","slug":"inquiry-into-the-operation-of-the-college-at-the-montessori-school-hathras-news-c-56-1-hts1003-151335-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मांटेसरी स्कूल में महाविद्यालय के संचालन की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मांटेसरी स्कूल में महाविद्यालय के संचालन की जांच
Wed, 15 Jul 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गंगचौली में मांटेसरी स्कूल में आरके सिंह कन्या महाविद्यालय के संचालन के बारे में की गई शिकायत के बाद राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की तीन सदस्यीय टीम ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने परिसर का निरीक्षण करने के साथ ही शिकायत में उल्लिखित मांटेसरी स्कूल का भी स्थलीय सत्यापन किया।
जांच के दौरान दोनों परिसरों की भूमि, भवन और अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। शहर के विष्णुपुरी खंदारी गढ़ी निवासी राजकुमार पुत्र झम्मनलाल ने विश्वविद्यालय में शिकायत कर आरोप लगाया था कि जिस भूमि और भवन के आधार पर एनओसी जारी की गई, वहां पूर्व से मांटेसरी स्कूल संचालित हो रहा है।
शिकायत में विश्वविद्यालय पर नियमों की अनदेखी कर संबद्धता प्रदान करने का आरोप लगाया गया था। इसको गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की।
विज्ञापन
समिति ने सबसे पहले आरके सिंह कन्या महाविद्यालय का निरीक्षण किया और इसके बाद करीब 500 मीटर दूर स्थित मांटेसरी स्कूल पहुंचकर वहां की भी स्थिति का जायजा लिया। जांच टीम ने दोनों संस्थानों से संबंधित भूमि के दस्तावेज, भवन की स्थिति, उपलब्ध कक्ष, आधारभूत सुविधाओं तथा अन्य अभिलेखों का मिलान किया।
करीब दो घंटे तक चली जांच के बाद टीम अपने साथ आवश्यक दस्तावेज और तथ्य लेकर लौट गई। टीम में शामिल पीसी बागला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छोंकर ने बताया कि यह जांच गोपनीय है, इसके बारे में बताया नहीं जा सकता। जांच में जो भी तथ्य सामने आए, उनके बारे में समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी है। अब रिपोर्ट के परीक्षण के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।