फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Digital libraries and charging stations to be built at a cost of 17 crore.

Hathras News: 17 करोड़ से बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी व चार्जिंग स्टेशन

Wed, 15 Jul 2026 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 15 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Digital libraries and charging stations to be built at a cost of 17 crore.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
प्रदेश सरकार की नवयुग पालिका योजना के तहत लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से शहर की सूरत संवारी जाएगी। इसके तहत डिजिटल लाइब्रेरी और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नवयुग पालिका योजना के संबंध में बैठक भी हुई, जिसमें प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तार से मंथन किया गया।


प्रदेश सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन की तर्ज पर छोटे व मध्यम श्रेणी के शहरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए नवयुग पालिका योजना को मंजूरी दी थी। इसमें हाथरस नगर पालिका परिषद सहित प्रदेश के 58 नगर निकायों को प्रथम चरण में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मार्च 2026 में इसी घोषणा हुई थी। इसके लिए नगर पालिकाओं को आबादी के आधार पर दो श्रेणियों में बांटा गया है। 1.5 लाख से अधिक आबादी वाले निकायों को विकास कार्यों के लिए अधिक बजट और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे विकास कार्य
चयन होते ही नगर पालिका ने प्रस्ताव बनाने शुरू कर दिए थे, जोकि अब तैयार हैं। इनमें मधुगढ़ी, मुरसान गेट जैसे प्रमुख मार्गों का सुंदरीकरण किया जाएगा। चौराहों का कायाकल्प होगा और ऑनलाइन नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा। हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी व इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इधर, छह करोड़ की लागत से एबीसी सेंटर का प्रस्ताव भी इसी योजना में शामिल किया गया है। इन कार्याें को लोनिवि, सीएनडीएस और नगर पालिका कराएगी।


नवयुग पालिका योजना के तहत सरकार की मंशा के अनुरूप आधुनिकता और स्मार्ट सोल्यूशन के साथ शहर के सर्वांगीण विकास का खाका तैयार हो चुका है। जल्द ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी व बजट मिलते ही काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।
-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed