फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   They dealt in crockery at night and stole bikes during the day.

Hathras News: रात में करते थे क्रॉकरी का काम, दिन में चोरी करते थे बाइक

Wed, 15 Jul 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 15 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
They dealt in crockery at night and stole bikes during the day.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
थाना पुलिस ने वाहन चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी रात में शादियों में क्रॉकरी का काम करते थे और दिन में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग अभियान के तहत मंगलवार देर रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान पुसैनी बंबा मार्ग स्थित हरकेश पहलवान के अखाड़े के पास से तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि शौक पूरे करने के लिए पैसे की जरूरत होने पर उन्होंने बाइक चोरी शुरू कर दी। वे चोरी की बाइकों को सुनसान स्थान पर छिपाकर बाद में अनजान लोगों को बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश, योगेंद्र उर्फ छोटू और विष्णु निवासी कुरसंडा के रूप में हुई है। सीओ ने बताया कि बरामद बाइक में एक मथुरा और एक सादाबाद क्षेत्र से चोरी की गई थी। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed