{"_id":"6a56ef49c61c9b32b8071e0a","slug":"video-sathabtha-ma-vara-gakal-jata-ka-nama-para-yatara-paratakashhalya-ka-maga-haii-narabja-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सादाबाद में वीर गोकुला जाट के नाम पर यात्री प्रतीक्षालय की मांग, हुई नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादाबाद में वीर गोकुला जाट के नाम पर यात्री प्रतीक्षालय की मांग, हुई नारेबाजी
सादाबाद में मंगलवार को बस स्टैंड के पास नए यात्री प्रतीक्षालय पर विभिन्न वर्गों के लोग एकत्रित हुए। युवाओं ने वीर गोकुला जाट के नाम का बैनर लगाकर उनके सम्मान में नारेबाजी की। उन्होंने प्रशासन से प्रतीक्षालय का नाम पुनः वीर गोकुला जाट यात्री प्रतीक्षालय करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वीर गोकुला जाट किसान समाज और क्षेत्र के गौरव हैं। उनका नाम हटाना जनभावनाओं को आहत करने वाला कदम है। जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी, जगवेंद्र प्रधान और पिंकू मधुर सहित कई युवा मौजूद थे। जगवेंद्र प्रधान और पिंकू मधुर ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य विवाद उत्पन्न करना नहीं, बल्कि वीर गोकुला जाट के सम्मान की रक्षा करना है। उन्होंने प्रशासन और नगर पंचायत से जल्द नाम पुनः स्थापित करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।