सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lok Adalat in Hathras

Lok Adalat: मिनटों में निपटे कई साल के विवाद, 70970 वादों का हुआ निस्तारण, एक हुए नौ जोड़े

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 14 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय हाथरस बाबूराम के न्यायालय से कुल 17 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। कई वर्षों से इनमें विवाद चल रहा था, जिससे दोनों पक्ष के लोग परेशान थे। इन 18 में से 9 जोड़े ऐसे रहे, जिन्होंने ने पुरानी बातों को भूलते हुए फिर एक-दूसरे का हाथ थामा।

Lok Adalat in Hathras
राष्ट्रीय लोक अदालत का फीता काटकर शुभारंभ करते जिला जज - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न प्रकृति के कुल 70970 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 16 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद का निस्तारण कर 15,15,4000 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए गए।

Trending Videos


राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश विनय कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। लोक आदालत में 68 सिविल वाद, 17 पारिवारिक वाद, 580 विद्युत अधिनियम, 07 धारा 138 एनआई एक्ट, 33507 राजस्व वाद, 09 वाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एवं 6731 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। अर्थदंड के रूप में 56,9000 रुपये वसूले गए। इसके अतिरिक्त प्रिलिटीगेेशन स्तर पर बैंक के कुल 22501 मामलों का निस्तारण कर 11,05,33,387 रुपये में समझौता किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के न्यायालय से 05 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 39,500 रुपये अर्थदंड के वसूल किए गए। विशेष न्यायाधीश, पोक्सो अधिनियम कोर्ट प्रथम चित्रा शर्मा के न्यायालय से 07 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 3500 रुपये अर्थदंड वसूला गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जयहिंद कुमार सिंह के न्यायालय से 01 वाद धारा 138 एनआई एक्ट व 2679 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 37,1040 रुपये अर्थदंड वसूला गया।

लोक अदालत में एक हुए नौ जोड़े
प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय हाथरस बाबूराम के न्यायालय से कुल 17 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। कई वर्षों से इनमें विवाद चल रहा था, जिससे दोनों पक्ष के लोग परेशान थे। इन 18 में से 9 जोड़े ऐसे रहे, जिन्होंने ने पुरानी बातों को भूलते हुए फिर एक-दूसरे का हाथ थामा। सिकंदराराऊ के पति-पत्नी में पिछले चार साल से विवाद चल रहा था। रिश्ता खत्म होने की कगार पर था, लेकिन परिवार न्यायालय में हुई काउंसिलिंग के बाद उन्हें रिश्तों की अहमियत समझ आई और फिर एक हो गए।

पांच साल का विवाद पांच मिनट में निपटा
हसायन के गांव श्रीनगर में सगे साढ़ूओं के बीच लेन-देन का विवाद चल रहा था। एक ने दूध की डेयरी खोलने के लिए पांच लाख रुपये उधार लिए थे। जब वापस मांगे तो चेक बाउंस हो गया था। रुपये के कारण रिश्तों में खटास पैदा हो गई और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। लोक अदालत में जिला जज न्यायालय में दोनों के बीच समझौता हो गया। आरोपी पक्ष ने 37 हजार रुपये का अर्थदंड भी स्वींकार किया। वादी पक्ष ने भी गिले-शिकवे दूर कर रिश्तेदार को गले से लगाया।

विभागों के शिविरों में भी निपटे मामले
लोक अदालत में विभिन्न विभागों ने भी शिविर लगाए थे। डीपीआरओ कार्यालय के 1275 मामलों का निस्तारण किया गया। समाल कल्याण विभाग के 1588 मामले निपटाए गए। जिला पूर्ति अधिकारी के यहां से 1890 मामलों का निस्तारण किया गया। नगर पालिका हाथरस के 485 मामलों का निस्तारण हुआ। एआरटीओ के 1938 मामलों का निस्तारण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed