फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mohan Singh ran up the mountain at the age of 68.

Hathras News: 68 की उम्र में पहाड़ पर दौड़े मोहन सिंह

Wed, 12 Aug 2026 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 12 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Mohan Singh ran up the mountain at the age of 68.
मेडल के साथ मोहन सिंह आर्य। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
उम्र को मात देते हुए क्षेत्र के गांव मंस्या निवासी 68 वर्षीय मोहन सिंह आर्य ने अपनी फिटनेस, हौसले और दृढ़ संकल्प का शानदार परिचय दिया है। उन्होंने राजस्थान के माउंट आबू में आयोजित 8वीं दादी प्रकाशमणि अंतरराष्ट्रीय आबू हाफ मैराथन में 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

यह मैराथन नौ अगस्त को ब्रह्माकुमारीज की ओर से माउंट आबू में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में देश-विदेश से करीब चार हजार धावकों ने प्रतिभाग किया। खास बात यह रही कि 68 वर्षीय मोहन सिंह आर्य ने चुनौतीपूर्ण पहाड़ी मार्ग पर करीब 45 डिग्री की चढ़ाई वाले रास्ते में दौड़ते हुए 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन को तीन घंटे छह मिनट में पूरा कर 39 वां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मैराथन पूरी करने के बाद मोहन सिंह को आयोजकों की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। मोहन सिंह ने बताया कि उम्र केवल एक संख्या है। यदि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति, नियमित अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो किसी भी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed