{"_id":"6a7b88082e9fe3b7640457bd","slug":"rain-accompanied-by-thunderstorms-likely-over-five-days-hathras-news-c-56-1-hts1004-152669-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पांच दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पांच दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
Wed, 12 Aug 2026 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 और 16 अगस्त को गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
वहीं बीच के दिनों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने और बारिश नहीं होने का अनुमान है। आपदा प्रबंधन के जिला समन्वयक लेखराज ने बताया कि पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अगस्त को करीब आठ मिलीमीटर और 16 अगस्त को 11 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 13 अगस्त को तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि 16 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
अधिकतम आर्द्रता 85 से 92 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 50 से 72 प्रतिशत तक रहने की संभावना जताई गई है। इससे बारिश के बाद उमस लोगों को परेशान कर सकती है। बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को मौसम साफ रहने पर ही बुवाई और कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है। उर्वरक और कीटनाशी का छिड़काव भी आसमान साफ होने पर करने को कहा गया है। बारिश के बाद फसलों में कीट और रोगों की नियमित निगरानी करने की सलाह दी गई है। संवाद