{"_id":"6a7b8874875ecc533c0a483b","slug":"three-kanwariyas-critically-injured-after-being-hit-by-a-fortuner-referred-to-mathura-sikandhra-rahu-news-c-63-1-sali1025-105501-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फॉर्च्यूनर की टक्कर से तीन कांवड़िये गंभीर घायल, मथुरा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फॉर्च्यूनर की टक्कर से तीन कांवड़िये गंभीर घायल, मथुरा रेफर
विज्ञापन
घायल कावड़िये को इलाज के लिए ले जाते साथी। संवाद।
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगाघाट सोरों से बाइक पर कांवड़ लेकर जा रहे तीन कांवडि़यों को कासगंज रोड स्थित हबीबपुर के निकट मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मथुरा रेफर किया गया है।
दौसा, राजस्थान के बाजाबीड़ा गांव निवासी रामकिशोर, महेश और हेतराम गंगाघाट सोरों से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। इनमें से दो बाइक पर थे और एक पैदल चल रहा था। विपरीत दिशा से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कांवड़ियों के साथी बच्चू सिंह ने अज्ञात फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ अमित पाठक ने बताया कि कांवड़ियों ने मथुरा रेफर करने का अनुरोध किया था। पुलिस को कार की बॉडी का एक टुकड़ा मिला है, जिसके आधार पर जांच जारी है।
दुर्घटना के बाद से यह चर्चा तेजी से फैल रही है कि कार में जिले के एक बड़े नेता सवार थे। वायरल वीडियो में कार स्पष्ट दिख रही है। हालांकि, आगे की सीट पर बैठे नेता अस्पष्ट नजर आ रहे हैं। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।