फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   tampede triggered by assault and stone-pelting in Sokhana; FIR against 49.

Hathras News: सोखना में मारपीट व पथराव से मची भगदड़, 49 पर प्राथमिकी

Wed, 12 Aug 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 12 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
tampede triggered by assault and stone-pelting in Sokhana; FIR against 49.
गांव सोखना में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस। स्रोत : वीडियोग्रैब - फोटो : Videograb
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना में सोमवार देर रात शराब के नशे में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। पथराव से गांव में अफरा-तफरी मच गई। तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के पहुंचने पर उपद्रव कर रहे लोग मौके से भाग गए।
विज्ञापन

सोमवार देर रात गांव सोखना में किसी बात पर दो पक्षों के कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद शराब के नशे में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए। पहले गाली-गलौज और मारपीट हुई, इसके बाद दोनों ओर से पथराव होने लगा। इससे गांव में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। पथराव में महिलाएं भी शामिल हो गईं। एक पक्ष के साथ दूसरे समुदाय के भी युवक शामिल थे।
विज्ञापन

झगड़े की सूचना पर पहले पीआरवी पहुंची, लेकिन हालत नियंत्रण से बाहर नजर आने पर वायरलैस पर सूचना दी गई। इसके बाद कोतवाली हाथरस गेट अलावा कोतवाली सदर, हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची। फोर्स ने पहुंचकर हालात नियंत्रण में लिए। उपद्रवी पुलिस को देख भाग गए। मारपीट में कुछ लोगों के चोट भी आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 49 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार एक पक्ष से कालू, प्रशांत उर्फ छोटू, पुष्पेंद्र पौरुष, विप्पो उर्फ विपिन, आकाश, कमलेश देवी, आशा देवी और जगवीर सिंह समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से गोविंद, शान, रिंकू और रफीक समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। झगड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed