सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Poonam is teaching rural women the tricks of expanding their businesses.

Hathras News: ग्रामीण महिलाओं को कारोबार बढ़ाने के गुर बता रहीं पूनम

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 03 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Poonam is teaching rural women the tricks of expanding their businesses.
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत : विभाग - फोटो : Self
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सासनी ब्लॉक के गांव ठाकुर नगला की पूनम एक मिसाल बनकर उभरी हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन में बदलाव की शुरुआत की और अब वही अनुभव अन्य महिलाओं के साथ साझा कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं।
Trending Videos





पूनम ने करीब दो वर्ष पहले स्वयं सहायता समूह से जुड़कर छोटे स्तर पर काम शुरू किया था। धीरे-धीरे उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि अन्य महिलाओं को भी समूहों के माध्यम से जोड़ना शुरू किया। उनकी मेहनत और लगन के चलते आज वे यमुना प्रेरणा नामक संकुल की प्रभारी के रूप में कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





पूनम गांव-गांव जाकर महिलाओं को समूह जुड़ने, बचत करने और छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करती हैं। वे महिलाओं को विभिन्न भूमिकाओं जैसे समूह सखी, बैंक सखी, स्वास्थ्य सखी, बीसी सखी और कृषि सखी के बारे में जानकारी देती हैं, जिससे वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार काम चुन सकें।



पूनम महिलाओं को मोबाइल के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराती हैं। वे 22 गांवों के समूहों की करीब दो हजार महिलाओं के लेनदेन और गतिविधियों का डेटा तैयार करती हैं, जिससे योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके। पूनम का यह प्रयास न केवल उन्हें, बल्कि सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed