{"_id":"6a42db9bbe9425b20104b211","slug":"public-amenities-in-seven-towns-including-hathras-to-improve-with-an-outlay-of-30-crore-hathras-news-c-56-1-hts1003-150623-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 30 करोड़ से हाथरस सहित सात कस्बों में सुधरेंगी जन सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 30 करोड़ से हाथरस सहित सात कस्बों में सुधरेंगी जन सुविधाएं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सात नगर निकायों में 29.85 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इन निकायों ने सड़क, नाली, जल निकासी, पेयजल, इंटरलॉकिंग और स्ट्रीट लाइट के प्रस्ताव शासन को भेजे थे। स्वीकृति मिलने के बाद इन कार्यों को अब धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। हाथरस, सादाबाद, मेंड़ू, पुरदिलनगर, सहपऊ, सिकंदराराऊ और हसायन में यह कार्य कराए जाएंगे।
स्वीकृत प्रस्तावों के अनुसार नगर पालिका हाथरस में 18.46 करोड़ रुपये, नगर पंचायत सादाबाद में 4.59 करोड़ रुपये, नगर पंचायत मेंडू में 2.37 करोड़ रुपये, नगर पंचायत पुरदिलनगर में 2.32 करोड़ रुपये, नगर पंचायत सहपऊ में 1.07 करोड़ रुपये, नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ में 59 लाख रुपये तथा नगर पंचायत हसायन में 41.07 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।
बता दें कि 15वें वित्त आयोग की टाइड एवं अनटाइड मद की शेष धनराशि से इन विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया है। नगर निकायों के प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद अब करीब 29.85 करोड़ रुपये से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। जल्द ही सभी निकायों में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी का कहना है कि जल्द ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होंगे। इन परियोजनाओं से सड़क, जल निकासी, पेयजल तथा अन्य नागरिक सुविधाओं में सुधार आएगा।