{"_id":"69bdbc462c12a0f2a90fc62a","slug":"routes-of-two-express-trains-to-remain-diverted-until-may-11-hathras-news-c-56-1-hts1003-146095-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 11 मई तक बदले रहेंगे दो एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 11 मई तक बदले रहेंगे दो एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ मंडल में चल रहे मरम्मत कार्य के चलते हाथरस सिटी स्टेशन पर ठहरने वाली दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। हाथरस सिटी स्टेशन पर ठहरने वाली उदयपुर कामाख्या व बांद्रा टर्मिनल लखनऊ एक्सप्रेस के मार्ग 11 मई तक बदले रहेंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार दोनों ट्रेनें कासगंज रेलवे स्टेशन से कानपुर की बजाय शाहजहांपुर होकर संचालित की जाएंगी। इससे हाथरस सिटी स्टेशन से कन्नौज, कानपुर-अनवरगंज, लखनऊ और अयोध्या जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ट्रेन संख्या 19615 उदयपुर सिटी से 6, 13, 20 व 27 अप्रैल और 4 व 11 मई को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 20921 बांद्रा टर्मिनल से 4, 11, 18 व 25 अप्रैल के अलावा 2 व 9 मई को बदले मार्ग से संचालित होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
Trending Videos