{"_id":"6a0b08f0f78b6045530b07a3","slug":"school-holidays-in-hathras-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Closed: हाथरस के अधिकतर स्कूल 42 दिन रहेंगे बंद, यह है लंबी छुट्टी की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Closed: हाथरस के अधिकतर स्कूल 42 दिन रहेंगे बंद, यह है लंबी छुट्टी की वजह
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 18 May 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार
बढ़ती गर्मी में बच्चों के लिए अच्छी खबर है। स्कूलों में 42 दिन की छुट्टी कर दी गई है। कहीं स्कूल 20 मई से 15 जून तक तो कहीं 30 जून तक बंद रहेंगे।
स्कूल बंद, स्कूल हॉलिडे
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लगातार बढ़ रही गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियां शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। हाथरस में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में जहां 20 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी, वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूल भी 21 मई से बंद हो जाएंगे।
Trending Videos
बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक अवकाश रहेगा। इस दौरान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित विद्यालयों में 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कई निजी स्कूलों ने भी गर्मी की तीव्रता को देखते हुए आठवीं तक की ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर दी हैं। कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प शुरू किया है, जबकि कुछ ने सीधे अवकाश घोषित कर दिया है। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के सचिव एपी सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण कुछ स्कूलों को बंद कर दिया गया, जबकि शेष स्कूलों का संचालन 20 मई को बंद कर दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि माध्यमिक के सभी विद्यालयों में 21 मई से अवकाश कर दिया जाएगा।