{"_id":"69f3be4e3c034da54009e767","slug":"transformers-are-blowing-out-rapidly-as-the-load-increases-hathras-news-c-56-1-hts1003-147904-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लोड बढ़ते ही धड़ाधड़ फुंक रहे ट्रांसफाॅर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लोड बढ़ते ही धड़ाधड़ फुंक रहे ट्रांसफाॅर्मर
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 01 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
ओढ़पुरा बिजलीघर की कार्यशाला में रखे ट्रांसफॉर्मर। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने के साथ ही ट्रांसफॉर्मरों पर लोड बढ़ रहा है, जिससे इनके फुंकने का सिलसिला शुरू हो गया है। सबसे अधिक 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर खराब होन के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे कस्बों से लेकर गांवों तक बिजली आपूर्ति लड़खड़ा रही है।
विद्युत विभाग के आंकड़ों के अनुसार रोजाना औसतन छह ट्रांसफॉर्मर खराब हो रहे हैं, जबकि विभाग की कार्यशाला में करीब पांच ट्रांसफाॅर्मर रोजाना दुरुस्त कर आपूर्ति के लिए तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार ट्रांसफाॅर्मरों के खराब होने का अनुपात कुछ कम हुआ है। जहां पिछले साल यह आंकड़ा 12.18 प्रतिशत था, वहीं इस बार घटकर 11.51 प्रतिशत रह गया है।
अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार सिंह का कहना है कि बढ़ती गर्मी में बिजली आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार ट्रांसफॉर्मरों की मॉनिटरिंग की जा रही है। खराब ट्रांसफाॅर्मरों को जल्द से जल्द बदलने और मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को कम से कम परेशानी हो। फिलहाल तापमान में लगातार वृद्धि के चलते ट्रांसफाॅर्मरों पर अतिरिक्त लोड है, स्थिति को नियंत्रित रखने का प्रयास किया जा रहा है।
क्षति कम करने के प्रयास तेज
ट्रांसफाॅर्मरों को बार-बार खराब होने से बचाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। 25 केवीए से लेकर 100 केवीए क्षमता तक के ट्रांसफाॅर्मरों पर एलटी फ्यूज बॉक्स लगाए जा रहे हैं, जिससे ओवरलोड या फॉल्ट की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके।
रिजर्व में पर्याप्त ट्रांसफाॅर्मर
विभाग की कार्यशाला में वर्तमान में करीब 538 ट्रांसफाॅर्मर रिजर्व में रखे गए हैं, ताकि खराब होने की स्थिति में तुरंत प्रतिस्थापन किया जा सके। बृहस्पतिवार को भी करीब 135 ट्रांसफाॅर्मर पूरी तरह तैयार स्थिति में उपलब्ध थे।
बिजली आपूर्ति की स्थिति
65 बिजलीघर हैं जनपद में
30,210 ट्रांसफार्मर लगे हैं
Trending Videos