फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two arrested for urinating on a young man's face.

Hathras News: युवक के चेहरे पर पेशाब करने में दो गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2026 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 19 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for urinating on a young man's face.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर में एक युवक को बेरहमी से पीटने, धारदार हथियार से वार करने और गले में गमछा डालकर घसीटने के मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात छह आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों पर चेहरे पर पेशाब करने का भी आरोप है।
विज्ञापन

मनोज कुमार निवासी दरियापुर उर्फ नगला भानचंद ने आरोप लगाया कि 17 अगस्त की शाम उनके पुत्र शिव कुमार को वाजिदपुर में शंकर की दुकान के पास सोनू, देवेंद्र, अनिल, सुनील, विवेक और विशाल ने जमीन पर गिराकर लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन

हमलावरों ने उसके चेहरे पर पेशाब किया और मोबाइल फोन तोड़ दिया। शिव कुमार के सिर व शरीर पर चोटें आईं। उसे सीएचसी सिकंदराराऊ ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल हाथरस रेफर किया गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि अनिल और विवेक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed