{"_id":"69981933f16994a9210817e1","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-dumper-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: पैदल युवक में डंपर ने मारी टक्कर, खून से लथपथ पड़ा रहा, किसी ने नहीं पहुंचाया अस्पताल, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: पैदल युवक में डंपर ने मारी टक्कर, खून से लथपथ पड़ा रहा, किसी ने नहीं पहुंचाया अस्पताल, हुई मौत
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद काफी देर तक युवक सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने भी उसे पास के सीएचसी केंद्र तक नहीं पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस के सिकंदराराऊ स्थित जीटी रोड पर 20 फरवरी सुबह लगभग 11 बजे पैदल जा रहे युवक को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos
लाला का नगला निवासी 38 वर्षीय मुनीष पुत्र राजकुमार गाड़ियों की मरम्मत का काम करता था। वह रोजाना की तरह घर से अपनी दुकान के लिए निकला था। जैसे ही वह जीटी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचा। हाईवे निर्माण के काम में लगा एक डंपर एटा की तरफ जा रहा था। तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से मनीष को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर से मनीष सड़क पर गिर गया। उसके चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसका चेहरा खून से लथपथ हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने कोतवाली के पास ही डंपर को पकड़ लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद काफी देर तक युवक सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने भी उसे पास के सीएचसी केंद्र तक नहीं पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया।