{"_id":"69c0332e029b207559091017","slug":"11000-volt-wire-snapped-and-fell-on-bike-burning-with-dust-orai-news-c-224-1-ori1005-141961-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर बाइक पर गिरा, धू-धू कर जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर बाइक पर गिरा, धू-धू कर जली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एट। नगर के धुरट रोड पर देसी शराब के ठेके के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन का तार रविवार को अचानक टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर नीचे खड़ी बाइक धू-धू कर जल उठी।
मौके पर अफरा-तफरी मच गई हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के समय सड़क किनारे अन्य बाइकें भी खड़ी थीं लेकिन समय रहते आग फैलने से रोक लिया गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद सप्लाई बंद कराई गई। लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया।
बिजली कर्मचारियों ने तार को ठीक कर आपूर्ति बहाल की। बताया जा रहा है कि जली बाइक आशीष पटेल निवासी धगुवांकला की थी, जो बाइक खड़ी कर सामान लेने गया था।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि धुरट रोड पर गुजर रही 11 केवी लाइन काफी जर्जर है और कई बार तार टूटने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद विभाग ने अब तक लाइन बदलने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
Trending Videos