सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Resolution for conservation of Gunja water in Panchanad

Jalaun News: पंचनद में गूंजा जल संरक्षण का संकल्प

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Resolution for conservation of Gunja water in Panchanad
विज्ञापन
रामपुरा। विश्व जल दिवस पर ब्लॉक के कंजौसा स्थित पंचनद में परमार्थ समाज सेवी संस्थान की ओर से जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, स्वच्छता और सतत जल उपयोग के प्रति समुदाय में गहरी जागरूकता विकसित करना रहा। इस दौरान 100 से अधिक जल सहेलियों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया। जल जीवन मिशन की फील्ड इंजीनियर मुद्रिका ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना जल प्रबंधन को सफल नहीं बनाया जा सकता। परमार्थ के सीनियर मैनेजर वरुण सिंह ने कहा कि जल और महिला का संबंध जीवन से जुड़ा है, और जब महिलाएं आगे आती हैं, तो परिवर्तन निश्चित होता है। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण के व्यावहारिक उपायों, स्वच्छता के महत्व और नागरिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed