{"_id":"69c0334f0dfb3776a90baf03","slug":"family-saved-from-breakup-by-mission-shakti-initiative-orai-news-c-224-1-ori1005-141974-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मिशन शक्ति की पहल से टूटने से बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मिशन शक्ति की पहल से टूटने से बचा परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा खुर्द निवासी टीकाराम ने अपनी नातिन अनुपम के वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया था। शिकायत में आरोप था कि अनुपम के पति सुरेशचंद्र उन्हें घर से निकाल देते हैं और बच्चों के पालन-पोषण व आवश्यक जरूरतों के लिए आर्थिक सहयोग नहीं करते।
मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी संजय यती के निर्देशन में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात एसआई मधु देवी और महिला आरक्षी दीपिका सिंह ने पीड़िता से विस्तार से बातचीत कर पूरी जानकारी ली। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं लेकिन पति उनकी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं।
पुलिस ने पति सुरेशचंद्र को कोतवाली बुलाया और दोनों पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनी। वार्ता के बाद आपसी सहमति से मामला सुलझाया गया। इस दौरान सुरेशचंद्र ने पत्नी और बच्चों की जिम्मेदारी निभाने उनकी जरूरतें पूरी करने और बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का आश्वासन दिया। पति के इस भरोसे के बाद पीड़िता संतुष्ट हो गई और मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
Trending Videos