सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP launches second phase of Mission Shakti 5.0, scooty rally

Jalaun News: मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण का शुभारंभ, स्कूटी रैली को एसपी ने दिखाई हरी झंडी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
SP launches second phase of Mission Shakti 5.0, scooty rally
विज्ञापन
उरई। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने नवरात्र पर मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस मौके पर महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस लाइन उरई से स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली पुलिस लाइन से कालपी चौराहा, अंबेडकर चौराहा, कोतवाली उरई, घंटाघर, पीली कोठी और जेल सड़क होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान शहर में महिला सुरक्षा से जुड़े संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराध का एक प्रमुख कारण अशिक्षा है। बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा। अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी। महिला बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ किया जाएगा और एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय रखा जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक थाने पर महिला सुरक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं जहां महिला हेल्प डेस्क, बीट पुलिसिंग, एंटी रोमियो स्क्वॉड और 1090, 181, 112 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं को एकीकृत किया गया है ताकि महिलाओं को एक ही स्थान पर त्वरित सहायता मिल सके। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed