{"_id":"6967e33e7060f7863c03c744","slug":"action-will-be-taken-against-bank-officials-who-delay-applications-without-any-reason-orai-news-c-224-1-ori1005-139183-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिना वजह आवेदन लटकाने वाले बैंक अधिकारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिना वजह आवेदन लटकाने वाले बैंक अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। प्रधानमंत्री स्वनिधि एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना की प्रगति की समीक्षा डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कलक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने हिदायत दी कि बिना वजह आवेदन लटकाने वाले बैंक अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को अनिवार्य रूप से लाभान्वित किया जाए और बैंकों में कोई भी आवेदन लंबित न रहने पाए। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर समयबद्ध रूप से ऋण स्वीकृत किए जाएं, जिससे छोटे व्यापारियों एवं रेहड़ी-पटरी संचालकों को शीघ्र आर्थिक संबल मिल सके।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना की भी समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जाए और बैंकों में लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल स्वीकृत किया जाए, ताकि युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंक और संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें।
डीएम ने कहा कि योजनाओं के संचालन में अनावश्यक विलंब या उदासीनता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीडीओ केके सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा ब्याडवाल, लीड बैंक मैनेजर अनुराग सक्सेना आदि रहे।
Trending Videos