{"_id":"6a67b5d2b8c91b0c680d823a","slug":"bike-hit-by-car-two-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-147394-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कार की चपेट में आई बाइक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कार की चपेट में आई बाइक, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठौंद। थाना क्षेत्र की शंकरपुर चौकी अंतर्गत हिमालयन पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार वैगनआर कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम ईटहा कालपी निवासी अक्षय (20) और मनीष (17) बाइक से औरैया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हिमालयन पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
सूचना मिलते ही शंकरपुर चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल हरिओम गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है।