{"_id":"6a67b5a0ee26a8c2fa033d89","slug":"friend-commits-murder-following-a-drunken-dispute-orai-news-c-224-1-ori1005-147368-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शराब के नशे में हुए विवाद के बाद दोस्त ने ही की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शराब के नशे में हुए विवाद के बाद दोस्त ने ही की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। राजकुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद उसके ही दोस्त सोनू पाल उर्फ महते ने डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि नदीगांव थाना क्षेत्र के भकरौल निवासी राजकुमार (38) 24 जुलाई को मजदूरी पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। अगले दिन कैमरा-अर्जुनपुरा मार्ग स्थित धर्मेंद्र सिंह बुंदेला के ज्वार के खेत में उनका शव मिला था।
पत्नी सुमन ने गांव के रामप्रकाश, कुंवरपाल, सौरभ और लल्लू पर शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। इसके बाद जांच की दिशा बदली गई।
विज्ञापन
पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय स्तर पर साक्ष्य जुटाने शुरू किए। करीब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने जब गांव में गुप्त रूप से जानकारी जुटाई तो पता चला कि गांव का सोनू पाल उर्फ महते घटना के बाद से ही गायब है। यही बात पुलिस के शक की सबसे बड़ी वजह बनी।
रविवार को उसके गांव लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि वह और राजकुमार अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे। घटना वाले दिन भी दोनों ने शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हो गया। राजकुमार ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इससे गुस्से में आकर उसने पास में पड़े डंडे से उसके सीने पर वार कर दिया। चोट लगने से राजकुमार की मौत हो गई और वह शव छोड़कर भाग गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निष्पक्ष जांच के चलते हत्या के आरोप में नामजद चार लोगों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले। वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस की पड़ताल से चार निर्दोष लोगों के खिलाफ गलत कार्रवाई होने से बच गई। आरोपी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।