फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Labourer hangs himself following family dispute.

Jalaun News: पारिवारिक कलह में मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 28 Jul 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Labourer hangs himself following family dispute.
फोटो - 22 मृतक विशाल अहिरवार की फाइल फोटो।
जालौन। पारिवारिक कलह के चलते एक मजदूर ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह स्कूल जाने के लिए उठी बेटियों ने पिता को फंदे पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिटारा निवासी विशाल अहिरवार (28) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में दो बेटियां गुड़िया और परी हैं। बताया गया कि रविवार रात करीब आठ बजे बेटियां खाना खाने के बाद सोने चली गईं। इसके बाद देर रात किसी समय विशाल ने कमरे में पंखे के कुंडे में साड़ी बांधकर फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब बेटियां स्कूल जाने के लिए उठीं तो उन्होंने पिता को फंदे पर लटका देखा। यह देखकर दोनों बच्चियां चीखने लगीं। आवाज सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसआई अटल बिहारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए

पुलिस की पूछताछ में आत्महत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विशाल शराब का आदी था और आए दिन घर में विवाद होता रहता था। करीब 15 दिन पहले उसकी पत्नी भी मायके चली गई थी।
कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि आत्महत्या की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed