फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two thieves arrested with a tubewell starter and a stolen motorcycle

Jalaun News: नलकूप का स्टार्टर व चोरी की बाइक समेत दो चोर गिरफ्तार

Tue, 28 Jul 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two thieves arrested with a tubewell starter and a stolen motorcycle
फोटो - 02 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
सिरसा कलार। थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहे बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का नलकूप स्टार्टर, चोरी की बाइक और वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं।
विज्ञापन


रविवार रात धामनी-दमरास मार्ग पर चौकी प्रभारी शिवमंगल सिंह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में बाइक से जा रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास मौजूद बोरी की जांच करने पर उसमें नलकूप का स्टार्टर मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान आशीष कुमार निवासी ग्राम शहजादपुरा और गौरव कुमार निवासी ग्राम पड़री के रूप में बताई।
विज्ञापन


आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद स्टार्टर कोतवाली जालौन क्षेत्र के ग्राम माड़री में शिवनारायण पाल के नलकूप से शनिवार रात चोरी किया था। उन्होंने यह भी बताया कि जिस बाइक से वे घूम रहे थे, वह उरई क्षेत्र से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से कटर, प्लास, लोहे की छड़ और एक धारदार चाकू भी बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण प्रताप ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed