{"_id":"6a67b6e5a95e5959620bbe0d","slug":"ias-rinku-singh-rahi-did-not-get-space-in-the-new-tehsil-building-orai-news-c-224-1-ori1005-147419-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आईएएस रिंकू सिंह राही को नए तहसील भवन में नहीं मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आईएएस रिंकू सिंह राही को नए तहसील भवन में नहीं मिली जगह
विज्ञापन
फोटो 36 तहसील परिसर में खड़े आईएएस रिंकू सिंह राही। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। नए तहसील भवन में संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन एवं उप जिलाधिकारी (न्यायिक) भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी रिंकू सिंह राही को पांच घंटे भटकने के बाद न तो न्यायालय मिल सकी और न ही कक्ष। दरअसल, वे नए तहसील भवन में न्यायिक कार्य शुरू करने का पत्र जारी करने के बाद वह दोपहर करीब तीन बजे कर्मचारियों, न्यायालय के अभिलेखों और फर्नीचर के साथ पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राही के पहुंचने की सूचना मिलते ही कई कमरों में ताले लगे रहे। इससे न्यायालय के अभिलेख और फर्नीचर काफी देर तक परिसर में ही रखा रहा। उप जिलाधिकारी (न्यायिक) तहसील परिसर में टहलते रहे। उन्होंने कहा कि सरकारी अभिलेखों की सुरक्षा के लिए अलग न्यायालय और कक्ष का आवंटन आवश्यक है। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि व्यवस्था नहीं हुई तो वह फोल्डिंग डालकर परिसर में ही रुकेंगे, ताकि अभिलेख असुरक्षित न रहें।
इस दौरान अधिवक्ताओं और वादकारियों की भीड़ जुट गई। प्रशासनिक अधिकारियों और उप जिलाधिकारी (न्यायिक) के बीच कई दौर की बातचीत हुई। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन फिलहाल उप जिलाधिकारी सदर और उप जिलाधिकारी (न्यायिक) की न्यायालय एक ही परिसर से संचालित कराना चाहता था, जबकि रिंकू सिंह राही न्यायिक कार्यों के लिए अलग न्यायालय और कक्ष के लिखित आवंटन पर अड़े रहे। करीब रात नौ बजे प्रशासनिक स्तर पर दोबारा निर्देश मिलने के बाद वह अपने कार्यालय लौट गए।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजीव राज ने बताया कि नए तहसील भवन में अभी कक्षों का अंतिम आवंटन नहीं हुआ है। फिलहाल दोनों उप जिलाधिकारियों को पूर्व की भांति कलक्ट्रेट से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही नए भवन में न्यायालय कक्ष निर्धारित कर दिए जाएंगे।
इनसेट पहले भी कई बार सुर्खियों में रहे रिंकू सिंह राही
भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी रिंकू सिंह राही पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चाओं में रहे हैं। शीतगृह निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधि से विवाद, प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर लिखा गया उनका चर्चित पत्र, सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियां और हाल ही में आधे वेतन संबंधी बयान को लेकर भी वह सुर्खियों में रहे। अब नए तहसील भवन में न्यायालय और कक्ष के आवंटन को लेकर हुआ यह घटनाक्रम प्रशासनिक गलियारों में नई चर्चा का विषय बन गया है।