सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Chhapra Mail cancelled, Magh Mela Special running more than six and a half hours late.

Jalaun News: छपरा मेल निरस्त, माघ मेला स्पेशल साढ़े छह घंटे से ज्यादा लेट

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Chhapra Mail cancelled, Magh Mela Special running more than six and a half hours late.
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर कोहरे से गोरखपुर व मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनें कई घंटे देरी से आ रही हैं। छपरा मेल को निरस्त कर दिया गया और माघ मेला स्पेशल साढ़े छह घंटे से ज्यादा देर से आई।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल (11123) निरस्त रही। प्रयागराज से झांसी आने वाली माघ मेला स्पेशल ट्रेन (01807) निर्धारित समय से छह घंटा 39 मिनट देरी से आई। आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस (20104) दो घंटा 15 मिनट, मुंबई से गोरखपुर की ओर जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस (12598) निर्धारित समय से 2 घंटा 5 मिनट, बनारस की ओर से इंदौर जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस (20413) एक घंटा 44 मिनट, गोरखपुर से तिरुअनंतपुरम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12511) दो घंटा 8 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार इन ट्रेनों की लेट होने की वजह से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दोपहर की जगह देर रात तक पहुंच पा रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि उनको देर रात के बाद घर सड़क मार्ग से जाने के लिए कोई साधन नहीं मिलता है। उनको स्टेशन पर रात गुजारनी पड़ रही है।
झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कोहरे से निपटने के लिए सभी ट्रेनों में फॉग डिवाइस लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed