सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Discussions were held regarding the construction of an office and warehouse in Bohadpura.

Jalaun News: बोहदपुरा में कार्यालय और गोदाम बनाने पर चर्चा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Discussions were held regarding the construction of an office and warehouse in Bohadpura.
विज्ञापन
उरई। जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार लिमिटेड की प्रबंध समिति (बोर्ड) की बैठक चुर्खी रोड स्थित मुख्य कार्यालय में सभापति उपेंद्र सिंह राजावत की अध्यक्षता में हुई। इसमें बोहदपुरा में कार्यालय और गोदाम बनाने पर चर्चा हुई।
Trending Videos

बैठक में सचिव दीपेंद्र प्रताप सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आय-व्यय, कार्यप्रणाली एवं चुनौतियों की जानकारी दी। सभापति ने कहा कि प्रशासनिक सहयोग मिलने पर भंडार को दोबारा सशक्त बनाया जा सकता है। पूर्व में सहकारी संस्थाओं को होने वाली दैनिक उपयोग की वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था को दोबारा शुरू कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक जितेंद्र कुमार भारतीय ने नए व्यापारिक मॉडल अपनाने पर जोर दिया। बैठक में ग्राम पंचायत बोहदपुरा में जिला कार्यालय व गोदाम के लिए प्रस्तावित सरकारी भूमि के अधिग्रहण का मुद्दा उठाकर इसके शीघ्र निस्तारण की मांग की गई।
सदस्यों ने कहा कि भूमि के अभाव में संस्था का संचालन प्रभावित हो रहा है। बैठक में अजय महतेले, गौरव उपाध्याय राजकुमार सिंह सुरजीत सिंह राठौर, शैलेंद्र कुशवाहा, शत्रुघ्न सिंह यादव, हरेंद्र विक्रम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed