{"_id":"6a2ef135298cf83ad3039d5a","slug":"dumper-collides-with-truck-while-attempting-to-overtake-driver-dies-cleaner-critically-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-145480-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ओवरटेक के प्रयास में ट्रक से भिड़ा डंपर, चालक की मौत, क्लीनर गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ओवरटेक के प्रयास में ट्रक से भिड़ा डंपर, चालक की मौत, क्लीनर गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान हुआ, जिससे डंपर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। हादसे के बाद करीब दो घंटे के लिए एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
झांसी के थाना सीपरी क्षेत्र के ग्राम भोजला निवासी अरुण उर्फ छोटू यादव (22) अपने क्लीनर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जनपद के थाना पृथ्वीपुर क्षेत्र के ग्राम किस्टोन निवासी चंचल सिंह यादव (36) के साथ डंपर में गिट्टी भरकर एक्सप्रेसवे से औरैया की ओर जा रहा था। रविवार सुबह करीब पांच बजे किमी संख्या 208.2 के पास चालक ने आगे चल रहे डस्ट लदे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक के मुड़ने से पीछे आ रहा डंपर सीधे ट्रक में जा घुसा।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे के बाद एक तरफ का यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने केबिन काटकर चालक व क्लीनर को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टरों ने अरुण उर्फ छोटू यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल चंचल सिंह यादव को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।भाई कृष्णा और रमाकांत ने बताया कि अरुण परिवार में सबसे छोटा था और उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी का कहना है कि हादसे में चालक की मौत हुई है। जांच की जा रही है।