{"_id":"6a2ef10ea6964447f601efe1","slug":"overloaded-morang-transport-19-vehicles-seized-in-two-days-orai-news-c-224-1-ori1005-145489-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ओवरलोड मौरंग परिवहन... दो दिन में 19 वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ओवरलोड मौरंग परिवहन... दो दिन में 19 वाहन सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालपी। अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती और बढ़ा दी है। संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीती रात 15 ओवरलोड मौरंग लदे वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया गया। इससे पहले चार वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी थी। दो दिनों में कुल 19 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जोल्हूपुर, यमुना पुल कालपी और कदौरा क्षेत्र तक लगातार 24 घंटे चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान अवैध रूप से मौरंग का परिवहन कर रहे ओवरलोड वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई। मानकों के विपरीत पाए जाने पर 15 वाहनों को सीज कर पुलिस अभिरक्षा में गल्ला मंडी परिसर में खड़ा करा दिया गया।
अभियान के दौरान एसडीएम अमित शेखर और सीओ अवधेश कुमार स्वयं निगरानी कर रहे हैं। एसडीएम अमित शेखर ने बताया कि ओवरलोड मौरंग लदे वाहनों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।