सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teenager fleeing elder brother's scolding falls into well, dies.

Jalaun News: बड़े भाई की डांट से भागा किशोर कुएं में गिरा, मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Teenager fleeing elder brother's scolding falls into well, dies.
फोटो - 05 मृतक आर्यन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कदौरा। खेलते समय घर बुलाने गए बड़े भाई ने किशोर को डांट दिया। घबराकर किशोर भागा तो पास के कुएं में गिर गया। बड़े भाई ने छोटे को गिरता देख शोर मचाया और परिजनों को जानकारी दी। ग्रामीणों के सहयोग से किशोर को निकाला गया,लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।



थाना क्षेत्र के ग्राम नंगवा डेरा में गांव निवासी मोहर सिंह का पुत्र आर्यन (14) शनिवार दोपहर तेज धूप में घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई ने उसे डांटते हुए घर चलने को कहा। भाई की डांट सुनकर आर्यन वहां से दौड़ पड़ा। पीछे से उसका बड़ा भाई भी उसे पकड़ने के लिए दौड़ा। इसी दौरान आर्यन घर के बाहर बने पुराने कुएं में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे भाई को कुएं में गिरता देख बड़ा भाई घबराकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किशोर को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

बताया गया कि हादसे के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक परमेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है, इसलिए किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी।

फोटो - 05 मृतक आर्यन की फाइल फोटो।

फोटो - 05 मृतक आर्यन की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed