{"_id":"6a3c1d73d1adeeef6106f154","slug":"iti-students-life-saved-by-meta-alert-police-arrived-in-seven-minutes-orai-news-c-224-1-ori1005-145894-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मेटा अलर्ट से बची आईटीआई छात्र की जान, सात मिनट में पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मेटा अलर्ट से बची आईटीआई छात्र की जान, सात मिनट में पहुंची पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उरई। मेटा (इंस्टाग्राम) के सुसाइडल अलर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए माधौगढ़ पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक की जान बचा ली। युवक ने मानसिक तनाव में आत्महत्या संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। सूचना मिलते ही पुलिस महज सात मिनट में उसके घर पहुंच गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा। युवक ने डाई पी थी।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुरा गांव निवासी दीपेंद्र गौतम आईटीआई का छात्र है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते वह मानसिक अवसाद में था। इसी दौरान उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर दिया, उसने दिख रहा है कि युवक बालों में की जाने वाली डाई को पी रहा है और जान देने की बात कह रहा है। इस पर मेटा कंपनी की ओर से पुलिस मुख्यालय को अलर्ट भेजा गया।
मुख्यालय से सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार मिश्रा, कांस्टेबल मनीष शुक्ला और रिक्रूट कांस्टेबल गौरव कुमार युवक के घर पहुंचे। वहां युवक बेसुध अवस्था में मिला, जिसे परिजनों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक और उसके परिजनों की काउंसलिंग की। युवक ने बताया कि वह एक युवती से प्रेम करता है, लेकिन उसके परिजन शादी नहीं करने दे रहे हैं। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने उसे समझाया, जिस पर युवक ने भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का लिखित और मौखिक आश्वासन दिया। परिजनों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।