{"_id":"6a3c1d64f1925660a70df0e6","slug":"youth-dies-after-bike-hits-canal-bridge-parapet-orai-news-c-224-1-ori1005-145905-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नहर पुल की पटरी से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नहर पुल की पटरी से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुरा। थाना क्षेत्र के पचोखरा नहर पुल पर मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी दिन्नी (38) मंगलवार शाम किसी कार्य से रामपुरा आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में पड़ने वाले नहर पुल पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल की पटरी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दिन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि दिन्नी गुजरात में रहकर पानीपुरी का व्यवसाय करता था। वह करीब एक माह पहले परिवार के साथ गांव आया था। मृतक अपने पिता के तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्री और दो पुत्र हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक की पहचान पचोखरा निवासी दिन्नी प्रजापति के रूप में हुई है। शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।