{"_id":"6967e37aee4e8441010bb4f4","slug":"khemraj-of-dikouli-defeated-pritam-of-varanasi-orai-news-c-224-1-ori1005-139179-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डिकौली के खेमराज ने वाराणसी के प्रीतम को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डिकौली के खेमराज ने वाराणसी के प्रीतम को दी पटकनी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लॉक के बंधौली गांव में अलख राम बाबा मंदिर के पास बेतवा नदी के किनारे लगभग 100 वर्ष पुराना पारंपरिक दंगल व मेला आयोजित हुआ। दंगल में कई रोमांचक कुश्तियां हुईं। खेमराज (डिकौली) ने प्रीतम (वाराणसी) को पटकनी देकर पांच हजार रुपये की कुश्ती जीती।
वहीं, गोपालपुर के विकास और हरियाणा के भारत के बीच 5 हजार रुपये की कुश्ती बराबरी पर छूटी। अमन (इटावा) ने मानू (डिकौली) को 4 हजार रुपये की कुश्ती में परास्त किया, जबकि राजा (बहूदपुर) और दीपू (कानपुर) के बीच 3 हजार रुपये की कुश्ती में दीपू विजयी रहे। कुल मिलाकर एक दर्जन से अधिक कुश्तियां हुईं।
इस दो दिवसीय आयोजन में आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद नारायणदास अहिरवार और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।
सांसद ने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजनों से गांव में भाईचारा और आपसी सौहार्द बना रहता है। उन्होंने गांव के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल यादव ने युवाओं से पहलवानी को अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशा मुक्त रहने की अपील की, ताकि वे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने दंगल कमेटी को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की। बाद में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा भी आयोजन स्थल पर पहुंचे और पारंपरिक आयोजनों की सराहना की। ग्राम प्रधान रघुवीर महाते, रामचंद्र नन्ना, गोलू राजपूत और अन्य ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया।
आयोजन के दौरान कंचन राजपूत, मनोज राजपूत, शिवनंदन सहित कई ग्रामीण व्यवस्थाओं में जुटे रहे। दंगल का संचालन मानिकचंद महाराज ने किया और रेफरी वीरपाल अहिरवार रहे। दंगल के बाद लगे मेले में बच्चों और ग्रामीणों ने झूलों का आनंद लिया और खरीदारी की।
Trending Videos