सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Leopard sighting rumored in Khaksis, forest department claims it was a wild cat.

Jalaun News: सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, शिकायत के बाद भी नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Leopard sighting rumored in Khaksis, forest department claims it was a wild cat.
विज्ञापन
उरई। कई वर्षों तक सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाने वाली महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़िता ने कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
Trending Videos


कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह शहर के मोहल्ला में किराये पर पति व बच्चों के साथ रहती थी। आरोप है कि वर्ष 2015 में पति के एक साथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर लंबे समय तक सामूहिक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसका कई बार गर्भपात कराया और अमानवीय यातनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का कहना है कि उसने दो जनवरी 2026 को कोतवाली में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि दबाव बनाकर उसे ही डराया-धमकाया गया। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed