{"_id":"6a2db0072eb98ec80706af01","slug":"people-distressed-by-sultry-heat-and-hot-winds-chances-of-rain-deferred-again-orai-news-c-224-1-ori1005-145470-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: उमस-लू से लोग बेहाल, बारिश के आसार फिर टले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: उमस-लू से लोग बेहाल, बारिश के आसार फिर टले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिले में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। शनिवार को तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही सूर्य की तपिश महसूस होने लगी और दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। लोग गर्मी और लू से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में भले ही मामूली बढ़ोतरी हुई हो लेकिन उमस और गर्म हवाओं ने गर्मी का एहसास और अधिक बढ़ा दिया।
शनिवार को हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन पूरे दिन बादलों की सक्रियता न के बराबर रही और बारिश नहीं हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग इसी स्तर पर बने रह सकते हैं। फिलहाल गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिलने के संकेत नहीं हैं। ऐसे में लोगों को धूप और लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।