सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a villager was found hanging from a tree.

Jalaun News: पेड़ से फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The body of a villager was found hanging from a tree.
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र के तातरपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण का का शव खेत में लगे बबूल के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह रात में बिना बताए घर से निकल गए थे। पुलिस जांच में जुटी है।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के तातरपुर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह दोहरे (50) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम को वह काम से घर आए और बिना बताए निकल गए। जब उन्होंने तलाश की तो उनका कहीं कोई पता नहीं चला। सुबह किसानों ने खेत की तरफ देखा तो वह बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके मिले। व्यक्ति की मौत से पत्नी शकुंतला सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे का कहना है कि जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed