{"_id":"69693fbff28cc6597300fab9","slug":"the-driver-dozed-off-causing-the-container-to-overturn-and-resulting-in-injuries-orai-news-c-224-1-ori1005-139216-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चालक को आई झपकी, कंटेनर पलटने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चालक को आई झपकी, कंटेनर पलटने से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात आटा टोल प्लाजा के पास चालक को झपकी आने से कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गया। हादसे में कंटेनर में लदा गत्ता सड़क और खंदक में फैल गया। हादसे से हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर में फंसे घायल चालक को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
कंटेनर चालक की पहचान गुढ़ा सिमरिया निवासी ब्रजलाल (55) के रूप में हुई है। वह बुधवार शाम कानपुर से कंटेनर में गत्ता लोड कर बंगलुरू जा रहा था। आटा टोल के पास पहुंचते ही उसे झपकी आ गई, जिससे कंटेनर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खंदक में जा पलटा। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आईं।
एसओ आटा अजय कुमार सिंह घायल चालक को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर और सड़क पर फैले गत्तों को हटवाया, जिसके बाद यातायात को सुचारु कराया गया।
Trending Videos