सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The woman's condition deteriorated after childbirth, and she died.

Jalaun News: प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The woman's condition deteriorated after childbirth, and she died.
विज्ञापन
उरई। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, यहां उसे मृत घोषित कर दिया। वह पति के साथ किराये के मकान में रह रही थी। महिला के पिता ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
Trending Videos

जालौन कोतवाली क्षेत्र के अमखेड़ा गांव निवासी अजय, पत्नी विनीता (31) व पुत्र अंकित के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि विनीता गर्भवती थी। बुधवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई लेकिन अजय ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को विनीता ने एक बेटे को जन्म घर पर ही दिया लेकिन कुछ समय बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। अजय उसे मकान मालिक के साथ अस्पताल ले गया, यहां उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे लहूरा निवासी पिता रमेश ने दामाद पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
कोतवाल हरिशंकर चंद्र का कहना है कि अभी तक शिकायती पत्र नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed