सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Theft of jewelry revealed amidst talk of alleged treasure; two arrested.

Jalaun News: कथित खजाने की चर्चा के बीच जेवरात हड़पने का खुलासा, दो गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Theft of jewelry revealed amidst talk of alleged treasure; two arrested.
फोटो - 06 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन
कालपी/आटा। थाना क्षेत्र के पिपरायां गांव में निर्माणाधीन मकान की खोदाई के दौरान कथित खजाना मिलने की चर्चाओं के बीच पुलिस ने जेवरात और नकदी हड़पने के मामले का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने के दो बिस्किट और 97 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सीओ ने मामले का कालपी में खुलासा किया है।


पिपरायां निवासी मनोज गुजरात में पानीपूरी बेचते हैं। उन्होंने गांव स्थित अपने मकान के निर्माण का ठेका गांव के ही मिट्ठूलाल उर्फ शिवकुमार को दिया था और वापस गुजरात चले गए थे। इसी दौरान गांव में चर्चा फैल गई कि मकान की खोदाई के दौरान सोने के आभूषणों से भरा एक मटका मिला है। मामला तब और चर्चित हो गया जब मिट्ठूलाल की पुत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें घर में धन गाड़े जाने का दावा किया गया था। हालांकि कथित खजाना मिलने की किसी भी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि बीते रविवार रात मिट्ठूलाल उर्फ शिवकुमार अपने साथी अंकित द्विवेदी के साथ मनोज के घर पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने मनोज की पुत्री को यह कहकर डरा दिया कि उसके पिता को पुलिस पकड़कर ले गई है और वह भी कानूनी कार्रवाई में फंस सकती है। इसके बाद दोनों ने घर में दबे जेवरात और नकदी को निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया और भाग गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने सर्विलांस टीम की मदद से जांच शुरू कराई। मनोज के गांव पहुंचने के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पिपरायां निवासी मिट्ठूलाल उर्फ शिवकुमार और अंकित द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्राधिकारी कालपी राजेश कमल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 135 ग्राम वजन के सोने के दो बिस्किट तथा 97 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
हालांकि गांव में कथित खजाना मिलने की चर्चाएं अभी भी जारी हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच में जिन तथ्यों की पुष्टि हुई है, उनके आधार पर जेवरात और नकदी हड़पने के मामले में कार्रवाई की गई है। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed