सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Trains will now run faster, reaching a speed of 130 km/h on the Jhansi-Govindpuri section.

Jalaun News: अब और तेज दौड़ेंगी ट्रेनें, झांसी-गोविंदपुरी रेलखंड पर 130 किमी/घंटा की रफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Trains will now run faster, reaching a speed of 130 km/h on the Jhansi-Govindpuri section.
विज्ञापन
उरई। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–गोविंदपुरी रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। इससे यात्रा समय में कमी आएगी और यात्रियों को तेज व अधिक सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा।
Trending Videos

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि 211 किमी लंबे इस रेलखंड पर गति बढ़ाने के लिए ट्रैक, सिग्नलिंग, ट्रैक्शन सहित अन्य आवश्यक कार्य तय समय में पूरे किए गए। विभागों के बीच बेहतर समन्वय और लगातार मॉनिटरिंग से यह उपलब्धि हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गति बढ़ने से ट्रेनों की समयबद्धता में भी सुधार होगा, जिससे यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही, मेंटीनेंस कार्य बेहतर तरीके से हो सकेंगे, जिससे रेल संचालन और अधिक सुरक्षित व विश्वसनीय बनेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस निर्णय से क्षेत्र के यात्रियों को तेज, सुगम और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed