सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two youths who came to repair the lock stole jewellery worth Rs 25 lakh from the cupboard of the school owner.

Jalaun News: ताला सुधारने आए दो युवकों ने स्कूल संचालक की अलमारी से 25 लाख के जेवर उड़ाए

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two youths who came to repair the lock stole jewellery worth Rs 25 lakh from the cupboard of the school owner.
फोटो - 06 अलमारी के अंदर से गायब जेवरात। संवाद
विज्ञापन
उरई। अलमारी का ताला सुधारने आए दो युवकों ने स्कूल संचालक के घर से अलमारी में रखे करीब 25 लाख के सोने - चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। जब उन्हें अलमारी से जेवर गायब मिले तो उन्हें चोरी हो जाने का पता चला। युवकों की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos


शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड स्थित राज मार्केट निवासी आशुतोष शर्मा ने एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को तहरीर दी। बताया कि 8 जनवरी की दोपहर दो युवक उसके मोहल्ले में आए और ताला सुधारने की बात कहते हुए आवाज लगाई। इस पर उसने अलमारी का ताला ठीक करने के लिए बात की तो युवक घर के अंदर अलमारी देखने आए। काफी प्रयास के बाद ताला ठीक नहीं हुआ। इस पर दोनों युवक दूसरे दिन आने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 जनवरी की दोपहर दोनों युवक फिर से उसके घर आए और उन्होंने कहा कि वह 23 नंबर की चाबी से अलमारी का ताला ठीक कर देंगे। ताला सुधारते समय युवकों ने उससे गर्म पानी मांगा। वह गीजर से गर्म पानी लेने चला गया। इसी दौरान युवकों ने अलमारी के लॉकर का ताला खोलकर तीन जोड़ी टाप्स, मंगलसूत्र, आठ अंगूठी, एक हार, दो जोड़ी बड़ी पायल, तीन जोड़ी छोटी पायल, 30 बिछिया, बेंदी, दो कंगन व अन्य सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद युवक ताला न खुलने की बात कहकर चले गए। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद वह बाजार स्थित एक चाबी बनाने वाले युवक को घर लाया और अलमारी खुलवाई तो देखा कि उसमें रखे लगभग 25 लाख रुपये के जेवरात गायब थे। इससे उसे चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा तो दोनों युवकों की फुटेज उसमें कैद है। पीड़ित ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की। एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के कोतवाली पुलिस को आदेश दिए हैं।

फोटो - 06 अलमारी के अंदर से गायब जेवरात। संवाद

फोटो - 06 अलमारी के अंदर से गायब जेवरात। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed