सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth sentenced to five years in prison for smuggling stolen vehicles

Jalaun News: चोरी के वाहनों की तस्करी करने में युवक को पांच साल की कैद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Youth sentenced to five years in prison for smuggling stolen vehicles
विज्ञापन
उरई। चोरी के वाहनों पर नंबर प्लेट फर्जी लगाकर तस्करी करने के मामले में दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश ने आरोपी युवक को दोषी पाते हुए पांच साल की सजा सुनाई। साथ ही सात हजार रुपये जुर्माना लगाया।
Trending Videos


आटा थाने के तत्कालीन प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल अपने पुलिस फोर्स के साथ 26 जून 2020 को थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। एक युवक उरई की तरफ से आ रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, शक होने पर पुलिस ने जब युवक का पीछा किया तो, वह तेज कदमों से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र के बिरेहटा गांव निवासी जगभान केवट बताया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के चार ट्रैक्टर व एक बाइक बरामद की। पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। उप निरीक्षक दामोदर सिंह ने मामले की विवेचना कर आरोपी के खिलाफ 18 मई 2021 को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। कोर्ट में चले ट्रायल के दौरान गवाह और सबूतों को पेश किया गया। बुधवार को सुनवाई पूरी हुई। जिसमें पक्ष और विपक्ष के अधिवक्ताओं की बहस के बाद अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी ने पत्रावली का अवलोकन कर आरोपी जगभान केवट को दोषी पाते हुए, पांच साल की सजा सुनाई और सात हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed