फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: AC fails on Durg Superfast; passengers create a ruckus on the platform.

Jhansi: दुर्ग सुपरफास्ट का एसी खराब, प्लेटफार्म पर यात्रियों का हंगामा, चेन पुलिंग कर दो घंटे रोकी ट्रेन

Sun, 09 Aug 2026 11:56 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 09 Aug 2026 11:56 AM IST
सार

करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद रेलवे स्टाफ और आरपीएफ ने यात्रियों को समझा-बुझाकर ट्रेन को रात 7:50 बजे रवाना कराया। हालांकि, इसके बाद भी कोच का एसी ठीक नहीं हो सका।

विज्ञापन
Jhansi: AC fails on Durg Superfast; passengers create a ruckus on the platform.
कोच का एसी ठीक करते विभाग के कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उधमपुर-दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी कोच में कूलिंग न होने से नाराज यात्रियों ने शुक्रवार शाम झांसी स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। यात्री कोच से उतरकर एसी ठीक कराने की मांग पर अड़ गए। ट्रेन रवाना होने लगी तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर उसे रोक लिया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद रेलवे स्टाफ और आरपीएफ ने यात्रियों को समझा-बुझाकर ट्रेन को रात 7:50 बजे रवाना कराया। हालांकि, इसके बाद भी कोच का एसी ठीक नहीं हो सका।
विज्ञापन


उधमपुर-दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20848) के बी-4 कोच का एसी खराब था। उमस भरी गर्मी में कूलिंग नहीं होने से यात्री परेशान थे। यात्रियों के मुताबिक, उन्होंने रास्ते में कई स्टेशनों पर एसी खराब होने की जानकारी रेलवे स्टाफ को दी थी। शुक्रवार शाम करीब 5:58 बजे ट्रेन झांसी स्टेशन पहुंची तो यात्री कोच से नीचे उतर आए और एसी ठीक कराने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन जैसे ही रवाना हुई, यात्रियों ने चेन पुलिंग कर उसे रोक लिया। बार-बार चेन पुलिंग किए जाने की सूचना पर आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसी खराब होने की जानकारी मिलने पर इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम को भी बुलाया गया। कर्मचारियों ने कोच के अंदर और ऊपर चढ़कर एसी को दुरुस्त करने का प्रयास किया, लेकिन कूलिंग शुरू नहीं हो सकी। इधर यात्री एसी ठीक होने के बाद ही ट्रेन आगे बढ़ाने की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे तक समझाने-बुझाने और मरम्मत के प्रयास के बाद स्टेशन स्टाफ ने यात्रियों को शांत कराया। इसके बाद ट्रेन को रात 7:50 बजे आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर में भी जताया था विरोध
एसी कोच में कूलिंग नहीं होने पर यात्रियों ने झांसी से पहले ग्वालियर स्टेशन पर भी विरोध जताया था। यात्रियों का आरोप है कि उन्होंने पिछले स्टेशनों से ही कोच का एसी खराब होने की जानकारी रेलवे स्टाफ को दे दी थी लेकिन इसे ठीक नहीं कराया गया। यात्रियों का कहना था कि जब रेलवे ने एसी कोच का किराया लिया है तो गर्मी में कूलिंग की सुविधा मिलनी चाहिए। यात्रियों के मुताबिक, ग्वालियर स्टेशन पर स्टाफ ने उन्हें बताया था कि झांसी में एसी ठीक करा दिया जाएगा। इसके बाद करीब 15 मिनट बाद ट्रेन को झांसी के लिए रवाना कर दिया गया। झांसी पहुंचने पर भी एसी की खराबी दूर नहीं होने से यात्रियों का आक्रोश बढ़ गया।


दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस के बी-4 कोच का एसी कूलिंग नहीं कर रहा था। झांसी स्टेशन पर उसे ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन यात्री कूलिंग नहीं होने की बात पर अड़े रहे। यात्रियों को समझा-बुझाकर ट्रेन को रवाना किया गया। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed