{"_id":"6a1d3d93468cb08c5d047628","slug":"lalitpur-three-accused-arrested-for-selling-fake-jewellery-by-deceiving-people-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: झांसा देकर नकली जेवरात बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, बातों में फंसाकर लोगों को बनाते थे शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: झांसा देकर नकली जेवरात बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, बातों में फंसाकर लोगों को बनाते थे शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक गिरोह है। वह लोग नकली सफेद धातु के बने आभूषण लाकर लोगों को अपनी बातों में फंसाकर बेचते थे या गिरवी रख देते थे।
झांसा देकर नकली जेवरात बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आमलोगों को झांसा देकर नकली जेवरात बेचने वाले तीन आरोपियों को थाना सौजना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नकली जेवरात बरामद हुए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई थी तीन टीमें
थानाध्यक्ष सौजना सुधाकर पांडेय ने बताया कि 28 मई को ग्राम कोरवास निवासी सोनू राजा ने बताया था कि कुछ लोग उसके पास आए और उसे झांसे में लेकर 15 हजार रुपये में नकली चांदी के जेवर बेचकर चले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल को तीन टीमें गठित की गई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी धनीराम निवासी ग्राम कुम्हेडी थाना महरौनी, रामचरन कुशवाहा निवासी ग्राम लुहर्रा थाना मड़ावरा और राम गोपाल निवासी ग्राम मैनवार चौकी बिरधा कोतवाली सदर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नकली आभूषण एक कमर बंद, एक चैन, दो जोड़ी पायल सफेद धातु बरामद हुई।
रुपयों की जरूरत बताकर रख देते थे गिरवी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक गिरोह है। वह लोग नकली सफेद धातु के बने आभूषण पायल, चैन, कमरबंद आदि बाहर से खरीदकर लाते हैं। जगह-जगह घूमकर सीधे-साधे लोगों को टारगेट करके उनको अपनी बातों में फंसाकर इन नकली आभूषणों को चांदी का बताकर उनको बेच देते हैं या गिरवी रख देते हैं। इससे जो रुपये मिलते हैं, उनको वह लोग आपस में बांटकर ऐशो आराम पर खर्च करते हैं। 26 मई को सोनू राजा को पैसों की आवश्यकता बताकर 15000 रुपये में नकली आभूषण बेच दिए थे। उन रुपयों को आपस में बांट लिया था। नकली जेवर बेचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुलायम सिंह, प्रवीण गिरि, निखिल मलिक, सिपाही गौरव कुमार और रिक्रूट आरक्षी शुभम दिवाकर शामिल रहे।
विज्ञापन
Trending Videos