{"_id":"69a5f31ef575656baa0a9355","slug":"left-home-for-love-the-painful-story-of-a-missing-teenager-is-revealed-after-two-years-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-749948-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: प्रेम में घर छोड़ा प्रेमी ने किया दोस्त के हवाले, दो साल बाद खुली लापता किशोरी की दर्दनाक कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: प्रेम में घर छोड़ा प्रेमी ने किया दोस्त के हवाले, दो साल बाद खुली लापता किशोरी की दर्दनाक कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस दो साल से किशोरी की तलाश में जुटी थी। जब उसके ठिकाने तक पहुंची तो पता चला उसकी कुछ दिन पहले प्रसव के दौरान मौत हो चुकी है। किशोरी जिस युवक के साथ घर छोड़कर भागी थी, उसने खुद शादी न करके उसे दूसरे के हवाले कर दिया।
लापता किशोरी का दर्दनाक सच।
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
प्रेमनगर इलाके से दो साल पहले लापता हुई किशोरी की तलाश करते पुलिस जब उसके ठिकाने तक पहुंची तो एक बेहद दर्दनाक सच सामने आया। उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मालूम चला कि किशोरी की कुछ दिन पहले प्रसव के दौरान मौत हो चुकी है। किशोरी जिस युवक के साथ घर छोड़कर भागी थी, उसने खुद शादी न करके उसे दूसरे के हवाले कर दिया। इसके बाद से उसकी जिंदगी त्रासदी बन गई। इधर, पुलिस लगातार उसका सुराग लगा रही थी लेकिन, उसके पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
इंदौर में प्रेमी ने किया दोस्त के हवाले
प्रेमनगर में रहने वाली किशोरी पड़ोस में रहने वाले रामफेर से प्रेम करती थी। रामफेर ने उसे मोबाइल दिया था। दोनों घंटों बात करते थे। किशोरी को मोबाइल पर बात करता देख पिता ने रामफेर समेत किशोरी को फटकारा। इसके बाद 2 दिसंबर 2023 को माता-पिता को बिना बताए किशोरी युवक के साथ घर से चली गई। दोनों इंदौर पहुंचे, लेकिन युवक ने शादी करने के बजाय किशोरी को अपने दोस्त खेमचंद उर्फ खेमू के हवाले कर दिया। खेमचंद ने भी उससे शादी नहीं की। कई महीने तक उसे अपने साथ रखा। कुछ महीने बाद बीमारी के चलते खेमचंद की मौत हो गई।
प्रसव के दौरान मौत
इंदौर में बिल्कुल अकेले पड़ चुकी किशोरी को जीविकोपार्जन के लिए प्लास्टिक के जग बनाने वाली कंपनी में काम करना पड़ा। यहां सिहोर निवासी राजकुमार से उसकी मुलाकात हुई। राजकुमार ने गांव ले जाकर मंदिर में उससे शादी रचा ली। कुछ दिनों पहले उसने बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद ही किशोरी ने दम तोड़ दिया।
छानबीन में जुटी पुलिस
इधर, प्रेमनगर पुलिस लगातार लापता किशोरी का सुराग लगा रही थी। पिछले माह रामफेर दोबारा झांसी आ पहुंचा। उसे गिरफ्तार करने पर पुलिस को सुराग मिले। इसके बाद पुलिस इंदौर पहुंची। तलाशने पर उसे राजकुमार का पता चला। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि राजकुमार को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos